ऐप के भीतर से कोई समस्या बताने या सुझाव भेजने के लिए अपनी बात कहें का उपयोग करें। यदि आपको उत्तर चाहिए, तो ऊपर दिए पते पर लिखें।
शिकायत करने के लिए हमारे शिकायत अधिकारी को लिखें।
साइन इन, और कोड न आए तो
आप अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करते हैं, और लेखी उस पर छह अंकों का कोड SMS से भेजती है। भारत (+९१), अमेरिका और कनाडा (+१) और यूके (+४४) के नंबरों से साइन इन हो सकता है।
यदि कोड न आए:
- स्क्रीन पर लिखा नंबर जाँचें; नंबर फिर से लिखें से आप उसे ठीक कर सकते हैं;
- देखें कि फ़ोन पर SMS आ सकता है और नेटवर्क है;
- कोड फिर से भेजें पर टैप करें। उसके बाद दोबारा माँगने से पहले आधा मिनट रुकना होता है;
- यदि लेखी कहे बहुत बार कोड माँगा गया।, तो आपने थोड़े समय में बहुत बार कोड माँगा है। रुकें और बाद में प्रयास करें।
हम आपका कोड कभी नहीं माँगते, न फ़ोन पर, न ईमेल से। फिर भी बात न बने, तो अपने नंबर के साथ sampark@swabhash.in को लिखें, और कोड न भेजें।
नया फ़ोन
नए फ़ोन पर उसी नंबर से साइन इन करें। लेखी पूछती है कि बातचीत पुराने फ़ोन से लानी है (पुराने फ़ोन से लाएँ) या उसके बिना नए सिरे से आरंभ करना है (पुराना छोड़कर आगे बढ़ें)।
लाने के लिए: पुराने फ़ोन पर मैं खोलें और नए फ़ोन पर ले जाएँ पर टैप करें, फिर नए फ़ोन पर दिख रहा कोड स्कैन करें। काम पूरा होने तक दोनों फ़ोन एक ही वाई-फ़ाई पर रखें। यदि ऐसा न हो पाए, तो पुराना फ़ोन इन्हें फ़ाइल के रूप में भी भेज सकता है (फ़ाइल के रूप में भेजें)।
आपकी चैट, चित्र और सेटिंग्ज़ कॉपी होती हैं। नए फ़ोन पर आप अपनी सारी पुरानी बातचीत तुरंत पढ़ सकते हैं। फिर से भेजने के लिए निजी चैट अपने आप जुड़ जाती हैं, और हर समूह में किसी सदस्य को आपको फिर से जोड़ना होता है।
एक खाते का एक नंबर होता है, और वह एक समय में एक ही फ़ोन पर चलता है। पुराना फ़ोन साइन आउट हो जाता है।
यदि बातचीत ले जाने से पहले आपका फ़ोन खो जाए, तो हम वह बातचीत वापस नहीं ला सकते।
नया नंबर
अपना खाता बनाए रखें और उसे नए नंबर पर ले जाएँ: मैं खोलें, फिर मेरा परिचय, फिर नंबर बदलें। लेखी नए नंबर पर कोड भेजती है।
आपकी बातचीत और समूह आपके फ़ोन पर बने रहते हैं, और जिनसे आप बात करते हैं उन्हें नया नंबर दिखता है। यह +९१ से आरंभ होने वाले नंबरों के लिए है।
कीबोर्ड
लेखी का कीबोर्ड ऐप का ही भाग है। लेखी में जहाँ भी आप लिखते हैं, वह अपने आप आता है, और फ़ोन की सेटिंग में कुछ चालू नहीं करना होता। यह दूसरी ऐप में काम नहीं करता।
इससे हिन्दी और मराठी लिखी जाती है, और abc कुंजियों से अंग्रेज़ी। लिखने की भाषाएँ मैं, फिर भाषा, फिर लिखने की भाषाएँ में चुनें। लिखते समय भाषा बदलने के लिए भाषा के नाम वाली कुंजी दबाए रखें और दूसरी भाषा चुनें।
अंग्रेज़ी के लिए १!a और फिर abc पर टैप करें; लौटने के लिए अ पर टैप करें।
दो अक्षर जोड़ने के लिए पहला अक्षर, फिर ्, फिर दूसरा अक्षर टैप करें। कुछ अक्षर दबाए रखने पर जुड़ा अक्षर सीधे मिलता है: क से क्ष, ग से ज्ञ, श से श्र।
लेखी का कीबोर्ड आपके लिखे से शब्द सीखता है, ताकि उसके सुझाव सुधरें। वह जो सीखता है, वह आपके फ़ोन पर रहता है और कभी हमें नहीं भेजा जाता। आप इसे ऐप में मिटा सकते हैं।
रोकना और रिपोर्ट करना
उस व्यक्ति की स्क्रीन खोलें और रोकें पर टैप करें। उनसे आपकी बातचीत हट जाती है और वे नई बातचीत आरंभ नहीं कर सकते। उन्हें बताया नहीं जाता। जिस समूह में आप दोनों हैं, वहाँ उनका लिखा आपको अब भी दिखता है।
रोक हटाने के लिए: मैं, फिर गोपनीयता, फिर रोके गए लोग, फिर रोक हटाएँ।
किसी व्यक्ति या समूह की रिपोर्ट करने के लिए उनकी स्क्रीन पर रिपोर्ट करें पर टैप करें। रिपोर्ट करने से रोक नहीं लगती; दोनों चाहिए तो दोनों करें। रिपोर्ट के साथ आपके संदेश कभी नहीं जाते।
ऐप से भेजी गई रिपोर्ट औपचारिक शिकायत नहीं है। हम न उसकी पावती देते हैं, न उसका उत्तर देते हैं, और न आपको बताते हैं कि हमने क्या किया। यदि आपको उत्तर चाहिए, तो हमारे शिकायत अधिकारी को लिखें।
सूचनाएँ
यदि संदेश आते हैं पर सूचना नहीं आती, तो देखें कि फ़ोन की सेटिंग में लेखी की सूचनाएँ चालू हैं। फिर देखें कि वह चैट चुप तो नहीं रखी गई: सूची में चैट को दबाए रखें, चुप रखें दिखेगा।
ध्वनियाँ, और लेखी खुली हो तब क्या दिखे, यह मैं में ध्वनि और सूचनाएँ के नीचे है।
आप क्या भेज सकते हैं
संदेश, चित्र और वीडियो, फ़ाइलें, कोई संपर्क, और अपने लेखों में से कोई लेख। ऐप के कैमरे से चित्र लिए जाते हैं, वीडियो नहीं।
आवाज़ वाले संदेश नहीं हैं। लेखी कॉल नहीं करती, और पुलिस, एम्बुलेंस या अग्निशमन दल तक नहीं पहुँच सकती। इसके लिए अपने फ़ोन के डायलर का उपयोग करें।
ऐप की भाषा
लेखी की स्क्रीनें हिन्दी या मराठी में हैं। इसे मैं, फिर भाषा में मुख्य भाषा के नीचे बदलें।
खाता हटाना
ऐप में या ईमेल से खाता हटाने के चरण खाता हटाएँ पर हैं।
अपने फ़ोन से ऐप हटाने से आपका खाता नहीं हटता।
कौन-से फ़ोन
iOS २६ या उसके बाद वाला iPhone, या Android ११ या उसके बाद वाला Android फ़ोन।