लेखी

शिकायत अधिकारी

लेखी के बारे में शिकायत कैसे करें, और हम कितने समय में उत्तर देते हैं।

किसे लिखें

शिकायत अधिकारीमुकुंद गोले
ईमेलgrievance@swabhash.in
पतास्वभाष डिजिटल एप्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर १८८, दर्डा नगर, वडगाँव, यवतमाल, महाराष्ट्र, भारत ४४५००१

आप हिन्दी, मराठी या अंग्रेज़ी में लिख सकते हैं, ईमेल से या डाक से। हम उसी ईमेल पते पर उत्तर देते हैं जिससे आपने लिखा।

हम कितने समय में उत्तर देते हैं

हम २४ घंटे के भीतर शिकायत की पावती देते हैं, और उसे पाने के १५ दिन के भीतर उसका समाधान करते हैं। जो शिकायत हमसे हमारे नियमों द्वारा निषिद्ध सामग्री के विरुद्ध कदम उठाने को कहती है, उस पर ७२ घंटे के भीतर कार्रवाई की जाती है।

क्या लिखें

यदि आपका खाता बंद कर दिया गया है

जब आपका खाता निलंबित होता है, तो ऐप आपको बताता है, और आप हमारे शिकायत अधिकारी से उस निर्णय की समीक्षा करने को कह सकते हैं।

किसी भी ईमेल पते से grievance@swabhash.in को लिखें, खाते का फ़ोन नंबर बताएँ, और लिखें कि आप इस निर्णय की समीक्षा चाहते हैं।

ऐप से भेजी रिपोर्ट, शिकायत नहीं है

ऐप से भेजी गई रिपोर्ट औपचारिक शिकायत नहीं है। हम न उसकी पावती देते हैं, न उसका उत्तर देते हैं, और न आपको बताते हैं कि हमने क्या किया। यदि आपको उत्तर चाहिए, तो हमारे शिकायत अधिकारी को लिखें।

अपने व्यक्तिगत डेटा के बारे में प्रश्न

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, २०२३ के अंतर्गत आप:

इनका उत्तर भी यही अधिकारी देते हैं। अपने अधिकार गोपनीयता नीति में पढ़ें।

और कुछ

ऐप में सहायता के लिए सहायता देखें या sampark@swabhash.in को लिखें।