लेखी

हिन्दी में लिखें

हिन्दी के लिए बना निजी मैसेंजर।

  • App Store पर आने वाली है
  • Google Play पर आने वाली है

सरल

नया हिन्दी कीबोर्ड

सीखना सरल, लिखना सरल।

अक्षर अंग्रेज़ी के जाने-पहचाने अक्षरों के पास हैं, एक ही स्क्रीन पर।

माँ से बातचीत के नीचे लेखी का कीबोर्ड। पहुच लिखा जा रहा है और ऊपर की पट्टी पहुँच सुझा रही है।माँ से बातचीत के नीचे लेखी का कीबोर्ड। पहुच लिखा जा रहा है और ऊपर की पट्टी पहुँच सुझा रही है।

सुरक्षित

बात आपके बीच ही रहे

नानी से नई बातचीत। उनके नाम के नीचे ताला और यह पंक्ति: सुरक्षित संपर्क बना।नानी से नई बातचीत। उनके नाम के नीचे ताला और यह पंक्ति: सुरक्षित संपर्क बना।

आप जो भी भेजते हैं, वह पहले दिन से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए हम उसे नहीं पढ़ सकते।

  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड
  • बातें आपके फ़ोन पर ही
  • न विज्ञापन, न ट्रैकिंग
  • MLS पर बनी है, जो IETF का खुला मानक (RFC ९४२०) है, OpenMLS के साथ।
  • हमारे सर्वर भारत में हैं। बनाने वाले: स्वभाष, यवतमाल।
पूरी जानकारी के लिए गोपनीयता नीति पढ़ें।
लेखी की बातें: माँ, रसोई का ग्रुप, दीदी और मोहल्ले का ग्रुप।लेखी की बातें: माँ, रसोई का ग्रुप, दीदी और मोहल्ले का ग्रुप।
लेखी के लेख: दिवाली की तैयारी, हाट की सूची और माँ की अदरक वाली चाय, हर एक अपने कागज़ पर।लेखी के लेख: दिवाली की तैयारी, हाट की सूची और माँ की अदरक वाली चाय, हर एक अपने कागज़ पर।
माँ से बातचीत के नीचे लेखी का कीबोर्ड। पहुच लिखा जा रहा है और ऊपर की पट्टी पहुँच सुझा रही है।माँ से बातचीत के नीचे लेखी का कीबोर्ड। पहुच लिखा जा रहा है और ऊपर की पट्टी पहुँच सुझा रही है।

स्पष्ट

नए हिन्दी अक्षर

दिखने में सुंदर, पढ़ने में स्पष्ट।

संतुलित अक्षर, जो छोटी स्क्रीन पर छोटे आकार में भी स्पष्ट पढ़े जाते हैं।

लेखी का एक लेख, चाय और अदरक की तस्वीर के साथ, माँ की अदरक वाली चाय: दो कप पानी, एक कप दूध। अदरक कूटकर पानी में डालें, उबाल आने दें। चाय पत्ती दो चम्मच, चीनी स्वाद से। धीमी आँच पर पाँच मिनट।लेखी का एक लेख, चाय और अदरक की तस्वीर के साथ, माँ की अदरक वाली चाय: दो कप पानी, एक कप दूध। अदरक कूटकर पानी में डालें, उबाल आने दें। चाय पत्ती दो चम्मच, चीनी स्वाद से। धीमी आँच पर पाँच मिनट।
लेखी में परिवार का समूह, रसोई का ग्रुप, चित्रों और उत्तरों के साथ।लेखी में परिवार का समूह, रसोई का ग्रुप, चित्रों और उत्तरों के साथ।

प्रश्न

क्या लेखी निःशुल्क है?

लेखी निःशुल्क है और इसमें कोई विज्ञापन नहीं होता। डेटा और SMS के लिए आपके मोबाइल ऑपरेटर के शुल्क आपको चुकाने होंगे।

क्या इसमें विज्ञापन या ट्रैकिंग है?

नहीं। हम विज्ञापन नहीं दिखाते, और लेखी में कोई एनालिटिक्स या ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर नहीं है। हम यह भी नहीं देखते कि आप लेखी का उपयोग कैसे करते हैं। लेखी चलाने और आपके संदेश पहुँचाने के लिए जितनी जानकारी चाहिए, हम उतनी ही रखते हैं, और उसे बेचते नहीं।

इसलिए क्या सुधारना है, यह हमें तभी पता चलता है जब आप बताते हैं। लेखी के भीतर अपनी बात कहें से दोष बताएँ या सुझाव दें, और बताएँ कि आपको क्या अच्छा लगा और क्या नहीं।

क्या यह सचमुच सुरक्षित है?

हाँ। आप जो भी भेजते हैं, वह MLS नाम के खुले मानक से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए हम उसे नहीं पढ़ सकते।

हमारे सर्वर भारत में हैं। कोई संदेश भारत से बाहर तभी जाता है जब पाने वाला भारत से बाहर हो। गूगल और ऐपल, जो हमारे लिए साइन-इन और सूचनाएँ चलाते हैं, भारत से बाहर जानकारी संसाधित कर सकते हैं।

नया कीबोर्ड क्यों बनाया?

हिन्दी का मानक कीबोर्ड, इनस्क्रिप्ट, १९८० के दशक में कंप्यूटर के लिए बना था। उसमें कई अक्षर शिफ़्ट के पीछे छिपे रहते हैं, जबकि हमारी लिपियों में बड़े और छोटे अक्षर होते ही नहीं। दूसरे कीबोर्ड पहले हिन्दी को अंग्रेज़ी अक्षरों में लिखवाते हैं।

इसलिए हमने फ़ोन के लिए नए सिरे से सोचा: अक्षर एक ही स्क्रीन पर, हर एक उस अंग्रेज़ी अक्षर के पास जिसे आपका हाथ पहले से जानता है।

नए अक्षर क्यों बनाए?

देवनागरी के अधिकतर फ़ॉन्ट छपाई और टाइपराइटर से ढले हैं, हाथ की लिखावट से नहीं। बातचीत के छोटे आकार में उनके अक्षर आपस में सट जाते हैं और पढ़ना कठिन हो जाता है।

हमने अपने अक्षर बातचीत के लिए ही बनाए, और २,००० से अधिक संयुक्ताक्षर सँवारे, जिससे वे छोटी स्क्रीन पर भी सुंदर और स्पष्ट रहें।

क्या लेखी एआई का उपयोग करती है?

हाँ, थोड़ा-सा, और केवल आपके फ़ोन पर। लेखी बनाते समय आपकी गोपनीयता हमारे लिए सबसे पहले थी, इसलिए हमने अपने छोटे भाषा मॉडल बनाए, जो फ़ोन पर ही चलते हैं।

वे लिखते समय शब्द सुझाते और सुधारते हैं, और आपके संपर्कों के नाम आपकी भाषा में लिखते हैं। आपके लिखने से कीबोर्ड जो सीखता है, वह आपके फ़ोन पर ही रहता है और हमें कभी नहीं भेजा जाता।

कौन-सी भाषाएँ?

अभी हिन्दी और मराठी। और भारतीय भाषाएँ आने वाली हैं।

भारतीय भाषाएँ ही भारत का भविष्य हैं

आज हिन्दी और मराठी, आगे और भाषाएँ।